समंदर की सफाई
अमेरिका के सैकड़ों गोताखोरों ने समंदर की सफाई करके गिनिस वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में नाम दर्ज़ कराया। उन्होंने वहां के एक मशहूर बीच के किनारे पहुंच कर सफाई की। और इस दौरान समंदर के तल पर मिले कचरे को उन्होंने बहार निकला। समंदर के सबसे बड़े सफाई अभियान में छह सौ तैतीस गोताखोरों ने हिस्सा लिया। इनमे दूसरे देशों से आये हुए गोताखोर भी शामिल थे उनके सफाई अभियान को देखने के लिए बड़ी तादात में लोग जमा हुए। गोताखोरों ने समंदर से करीब आठ सौ किलो कचरा बहार निकाला और गिनिस वर्ल्ड ऑफ़ रिकॉर्ड बनाया। समंदर के इस हिस्से में बड़ी तादात में लोग मछलियां पकड़ने जाते हैं इसीलिए वहां मछलियां पकड़ने वाले जाल और काँटों की भरमार थी जिनको सफाई अभियान में शामिल लोगों ने बहार निकाला। गिनिस वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद गोताखोरों ने जश्न भी मनाया। हाल के दिनों में समंदर में कचरे की वजह से व्हेल और दूसरी चीज़ों की मौत का आकड़ा बढ़ा है। समंदर में प्लास्टिक का कचरा बढ़ने से इंसानो के जान भी खतरे में है क्योकि वही कचरा से फ़ूड के रूप में लोगों को अपने पेट में ले रहा है। इस तरह के अभियान से समंदर के सफाई भी हुए और इसके ज़रिये एक मैसेज भी दिया गया जिससे दूसरे लोग भी सफाई का ध्यान रखेंगे।Submit your review | |
Shock News
Average rating: 0 reviews